Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Stock : स्टॉक क्या है, स्टॉक और शेयर में क्या अंतर होता है ?

Stock : स्टॉक क्या है, स्टॉक और शेयर में क्या अंतर होता है ?

हम स्टॉक, स्टॉक मार्केट, शेयर आदि शब्द बराबर सुनते रहते हैं। क्या आप जानते हैं स्टॉक क्या होता है? स्टॉक और शेयर में क्या अंतर होता है। आज के समय में स्टॉक मार्केट का आशातीत विकास हुआ है और सामान्य लोग भी स्टॉक बाजार में सम्मिलित होने लगे हैं, ऐसे में स्टॉक के बारे में जानना भी आवश्यक है। 

Stock

Stock - स्टॉक 

स्टॉक का सीधा अर्थ भंडार समझना चाहिये। हम सामान्य बोलचाल की भाषा में यदि कोई वस्तु संग्रह करके रखते हैं तो प्रयोग करते हैं स्टॉक में है, अर्थात वह वस्तु जिसका संग्रह हम करते हैं वह हमारे पास है। स्टॉक और शेयर को सामान्यतः बोलचाल में समानार्थी रूप से प्रयोग किया जाता है और सामान्य रूप से समानार्थी भी समझा जाता है किन्तु दोनों समानार्थी नहीं है न ही दोनों का एक अर्थ होता है। 

शेयर : शेयर का सामान्य तात्पर्य हिस्सा लिया जाता है। किसी इसके में एक व्यक्ति का जो हिस्सा होता है वो उसका शेयर कहलाता है। 

अर्थात जब हम स्टॉक मार्केट में स्टॉक और शेयर के अंतर को समझने का प्रयास करेंगे तो इस प्रकार उदाहरणों के माध्यम से समझा जा सकता है :

  • किसी कंपनी का स्टॉक अर्थात उस कंपनी में आपके शेयर का भंडार। यहाँ शेयर संख्या घोषित करना अपेक्षित नहीं है। स्टॉक में 1 शेयर भी हो सकते हैं और बहुत सारे भी हो सकते हैं। 
  • किसी कंपनी में मेरा स्टॉक है इसका तात्पर्य यही होता है कि उस कंपनी के शेयर हमने खरीद कर रखे हैं। 
  • स्टॉक कहने से किसी कंपनी में हिस्सा है यह स्पष्ट नहीं होता, अथवा है तो कितना है यह भी स्पष्ट नहीं होता। 
  • वही जब हम कहेंगे कि अमुक कंपनी का शेयर हमारे पास है तो यह भी स्पष्ट करना होगा कि कितना शेयर है। 
  • शेयर कहने से जिस कंपनी का शेयर हो उस कंपनी में हिस्सा सिद्ध होता है। 

Stock : स्टॉक क्या है, स्टॉक और शेयर में क्या अंतर होता है ?
Stock Market 

तथापि सामान्य रूप से बोलचाल में स्टॉक और शेयर समानार्थी के रूप में ही प्रयोग किये जाते हैं, और इसी तरह स्टॉक मार्केट और शेयर मार्केट भी समानार्थी रूप से ही प्रयोग किया जाता है। 

निष्कर्ष : इस प्रकार स्टॉक का तात्पर्य शेयर से भिन्न होता है जिसे मूल रूप में भंडार समझना चाहिये। लेकिन व्यावहारिक रूप से बोलचाल की भाषा में स्टॉक और शेयर को एक दूसरे का पर्याय समझा जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ